STUDENT HELPLINE : 09931083325

माइक्रो कंप्यूटर-

कंप्यूटर प्रणालियों मे सबसे छोटे प्रणाली को Micro Computer कहते है| बाहरी उपकरणों (External Device) के रूप में, Micro Computer से टर्मिनल, प्रिंटर (Printer) आदि जुड़े होते है| Micro Computer का प्रयोग छोटे व्यवसायों द्वारा भी किया जाता है , इनका उपयोग व्यक्तिगत होने के कारण इनको Personal Computer भी कहते है| Micro Computer अभी सबसे अधिक प्रचलन में है|

एक Micro Computer में सी.पी.यू. (CPU- Central Processing Unit) के सारे भाग एक मुख्य सर्किट बोर्ड (Circuit board) पर लगे होते है, जिसे (Mohterbaord) कहा जाता है इसका प्रमुख भाग माइक्रोप्रोसेसर (MicroProcessor) होता है, एक Microprocessor में विभिन्न सर्किट के साथ कुछ स्मृति स्थान (Memory Slot) भी होते हैं जिन्हें रजिस्टर (Register) कहा जाता है|

Micro Computer को Size के दृष्टीकोण से निम्न भागों मे रखा गया है-

  1. डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computer)- ये Computer टेबल (Table) पर रख के प्रयोग होते है|
  2. डेस्कटॉप कंप्यूटर का चित्र
  3. लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Computer)- ये Computer प्रोटेबल (Portable) कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है| इसे हम गोद मे रख के प्रयोग में ला सकते है|
  4. लैपटॉप कंप्यूटर का चित्र
  5. हैण्डहेल्ड कंप्यूटर (Handheld Computer)- ये Computer पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट (Personal Digital Assistants-PDAs) के नाम से जाना जाता है| इसे हम हाथ मे रख कर प्रयोग मे ला सकते है |
  6. हैण्डहेल्ड कंप्यूटर
  7. वर्कस्टेशन (Workstation)- ये Computer उच्चस्तरीय सूक्ष्म (High level micro computer) है, जो तकनीकी या वैज्ञानिक अनुप्रयोग के लिए विकसित किया गया है| ये मुख्यतः एक बार मे एक व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले होते है, इनका उपयोग बैंकों में, रेलवे आरक्षण में, विमान उड्डयन स्थल पर, सरकारी कार्यालयों जैसे स्थानों पर किया जाता है|
  8. वर्कस्टेशन का चित्र

Please Follow and Like us: